Total Visitors

Search This Site

Monthly Updates

Powered by Blogger.

Updates By Topic

Find Us On Facebook

Translate

Popular Posts

"KEEP VISITING THIS BLOG FOR LATEST NOKRI JOB UPDATES."

Any Problem Or Suggestion Please Submit Here

Name

Email *

Message *

Pages - Menu

SEO Level

"BLOG NE LGTA TMARA PRATIBHAVO AHI RJU KRO"-:-CLICK HERE."
Showing posts with label MOBILE TRICK. Show all posts
Showing posts with label MOBILE TRICK. Show all posts

Friday, 24 June 2016

FREEDOM 251 आपका पसंदीदा सबसे सस्ता फोन फ्रीडम 251 के 2 लाख हैंडसेट बिक्री के लिए तैयार

By   

फोन बनाने वाली कंपनी ने दावा किया है की फ्रीडम 251 मोबाइल फोन बनकर तैयार हो गया है

दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन को खरीदने के लिए जरूर आप भी उनमें से एक होंगे जिन्होंने इस फोन को पाने की हसरत रखी होगी| लेकिन बीच में आई खबरों ने आपको हताश किया होगा की शायद यह फोन कभी डिलीवर हो ही न|

पर अब लग रहा है की ऐसा नहीं है| यह फोन बनाने वाली कंपनी ने दावा किया है की फ्रीडम 251 मोबाइल फोन बनकर तैयार हो गया है। नोएडा की स्टार्टअप कंपनी रिंगिंग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि उस पर ऐसे आरोप लगाए गए कि इस कीमत पर फोन उपलब्ध नहीं किया जा सकता और कंपनी के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई गई, लेकिन आखिरकार कंपनी ने फोन तैयार कर लिया है।

कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित गोयल ने कहा कि कंपनी अपना वादा पूरा करने में सफल रही है। गोयल ने कहा, 'हम करीब दो लाख फ्रीडम 251 फोन के साथ तैयार हैं।

' उन्होंने कहा कि प्रथम चरण की आपूर्ति (दो लाख) करने के बाद फिर से इस फोन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा। कंपनी ने इस साल फरवरी मध्य में 30 जून से पहले 25 लाख फोन की आपूर्ति करने की योजना बनाई थी। कंपनी को हालांकि तीन दिन के अंदर सात करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन मिले और आखिरकार कंपनी के पेमेंट गेटवे ने काम करना बंद कर दिया।

गोयल ने कहा कि अभी उन्हें हर फोन पर 140-150 रुपये का घाटा हो रहा है, लेकिन अधिक संख्या में बेचने पर लाभ मिल सकता है। गौरतलब है कि फ्रीडम 251 स्मार्टफोन 3जी को सपॉर्ट करता है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वॉड-कोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन का रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल (फ्लैश सहित) और फ्रंट कैमरा 3.2 मेगापिक्सल है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 (लॉलीपॉप) पर कार्य करता है। फोन काले और सफेद रंग में उपलब्ध है।

स्मार्टफोन यूजर्स को अगले सप्ताह से सिर्फ 93 रुपये में मिलेगा 10GB 4G डेटा

By   

भारतीय टेलीकॉम कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशन अलगे सप्ताह से जियो सर्विस के तहत सिर्फ 93 रुपये में 10GB तक का 4G डेटा देगी. फिलहाल यह डेटा ऑफर सिर्फ CDMA कस्टमर्स के लिए ही होगा.

एक अधिकारी के मुताबिक RCom ने डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम को जानकारी दी है कि रिलायंस जियो इनफोकोम अगले हफ्ते से अपने सीडीएमए के कस्टमर्स को 4G सर्विस देना शुरू करेगा. यह सिर्फ उन सीडीएमए कस्टमर्स को ही मिलेगा जिन्होंने पहले से 4G सर्विसे के लिए अपग्रेड किया है.

कंपनी ने डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम के साथ आंकड़े शेयर किए हैं जिनके मुताबिक 8 मिलियन रिलायंस सीडीएमए कस्टमर्स में से 90 फीसदी ने 4G सर्विस के लिए अपग्रेड कराया है.

कंपनी 10GB तक 4G डेटा 93 रुपये की शुरुआती कीमत से देगी. हालांकि यह कई राज्यों में 97 रुपये में भी मिल सकता है. कंपनी ने इसकी जानाकारी अपनी
आधिकारिक वेबसाइट पर भी पब्लिश की है.

फिलहाल यह 4G डेटा इन सर्कल्स में मिलेगा:

मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, गुजरात, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब. यूपी, ओडिशा, मध्य प्रदेश और बिहार.

गौरतलब है कि 93 रुपये में 10GB 4G डेटा अभी तक भारत में किसी टेलीकॉम कंपनी ने नहीं दिया है.

यानी यह दूसरी कंपनियों के 4G डेटा के मुकाबले यह 94 फीसदी कम है.

E-mail Newsletter

Sign up now to receive breaking news and to hear what's new with us.

Recent Articles

© 2014 Star Gujarat :: . WP themonic converted by Bloggertheme9. Powered by Blogger.